हरदोई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई रीता कौशिक की अनुमति से दिनाँक 12 सितंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत भूपेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में बैठक की गई।
अपर जिला जज द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों व विद्युत विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए तथा ए.आर.टी.ओ. व ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु निर्देश दिए तथा वादकारियों के नोटिस समय से तामील कराए जाने हेतु निर्देशित किया।जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
उक्त बैठक में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई स्मिता गोस्वामी, प्रशासन की ओर से एस.डी.एम गुलाब चन्द्र, सी.ओ. लक्ष्मी कान्त, ए.आर.टी.ओ. अरविंद कुमार सिंह, पैरवी सेल इंचार्ज राजदेव मिश्रा, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव,विद्युत विभाग से प्रेमराज सिंह,उस्मान अली,पुनीत कुमार दुबे,शशांक मौर्य, जेसन सेन, आशा सिंह सदस्य स्थाई लोक अदालत व विद्युत विभाग के अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।