Hardoi: आर्य कन्या इंटर कॉलेज में गूंजा वंदे मातरम, छात्राओं ने लिया हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महिला कल्याण विभाग द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के

Aug 14, 2026 - 17:51
7 Views
Hardoi: आर्य कन्या इंटर कॉलेज में गूंजा वंदे मातरम, छात्राओं ने लिया हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा

Hardoi: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महिला कल्याण विभाग द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करें। 

महिला कल्याण विभाग की प्रियंका पाण्डेय ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति प्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया और देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से पूजा पाल, संध्या एवं आकांक्षा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ ही ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Also Read- UP Chief Secretary Meeting: मुख्य सचिव एसपी गोयल ने खाद आपूर्ति, बाढ़ राहत और वेटलैंड्स की समीक्षा की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow