Hardoi: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश
स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक
Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजना की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंकर्स को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत लंबित ऋण प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने बैठक में ही लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों के लोन तत्काल सैंक्शन एवं डिस्बर्स करने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने में किसी प्रकार की देरी न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बैंकर्स को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह, एलडीएम अरविंद रंजन व सभी बैकर्स उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?



