Hardoi: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा, डीएम अनुनय झा ने समयबद्ध ऋण स्वीकृति के दिए निर्देश

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के संबंध

Jul 20, 2026 - 20:08
71 Views
Hardoi: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा, डीएम अनुनय झा ने समयबद्ध ऋण स्वीकृति के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा, डीएम अनुनय झा ने समयबद्ध ऋण स्वीकृति के दिए निर्देश

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में योजना के अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने हेतु उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए उन्हें उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र युवाओं को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ा जाए। ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो तथा बैंक स्तर पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला उद्योग अधिकारी हर्ष प्रताप सिंह, लीड बैंक मैनेजर अरविंद रंजन सहित बैंक प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: दुकानदार पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी; चार सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow