Hardoi: डीएम अनुनय झा ने की राजस्व वसूली की समीक्षा, लक्ष्य पूरा न करने वाले विभागों को तेज़ अभियान चलाने के निर्देश

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में

Jul 20, 2026 - 20:01
35 Views
Hardoi: डीएम अनुनय झा ने की राजस्व वसूली की समीक्षा, लक्ष्य पूरा न करने वाले विभागों को तेज़ अभियान चलाने के निर्देश
डीएम अनुनय झा ने की राजस्व वसूली की समीक्षा, लक्ष्य पूरा न करने वाले विभागों को तेज़ अभियान चलाने के निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली, कर-करेत्तर मदों की प्रगति तथा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की विभागवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, वे विशेष अभियान चलाकर बकाया वसूली सुनिश्चित करें। लापरवाही एवं शिथिलता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में परिवहन, आबकारी, वाणिज्य कर, विद्युत, स्टाम्प एवं पंजीयन, खनन, नगर निकाय, मंडी समिति सहित अन्य विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राजस्व बढ़ाने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाएं तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए प्रत्येक विभाग अपने लक्ष्य की नियमित समीक्षा करे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहंे।

Also Read- Box Office Report: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' की धमाकेदार शुरुआत, अजय देवगन की 'धमाल 4' 100 करोड़ के करीब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow