मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना को लेकर डीएम अनुनय झा सख्त, अधिक से अधिक युवाओं को लाभ दिलाने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी अनुनय झा कि अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा कि अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र युवाओं को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकर्स एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय से पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। आवेदन प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो तथा युवाओं को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले। इस अवसर पर जिला उद्योग अधिकारी हर्ष प्रताप सिंह संबंधित विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधियों एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read- हरदोई में आगामी खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां तेज, डीआईओएस ने दिए बेहतर आयोजन के निर्देश
What's Your Reaction?




