Hardoi: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक: पात्र युवाओं को समयबद्ध लाभ दिलाने पर डीएम का जोर

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक

By INA News Desk
Jul 23, 2026 - 20:10
24 Views
Hardoi: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक: पात्र युवाओं को समयबद्ध लाभ दिलाने पर डीएम का जोर
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक: पात्र युवाओं को समयबद्ध लाभ दिलाने पर डीएम का जोर

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों, ऋण वितरण तथा लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से लाभान्वित किए जाने की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि योजना के पात्र आवेदकों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा स्वीकृत आवेदनों में ऋण वितरण की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न होने पाए। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से युवा अपना स्वयं का उद्यम स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। बैठक में उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक पात्र युवाओं को योजना की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा आवेदन प्रक्रिया में उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। साथ ही बैंक शाखाओं के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र युवा को योजना का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल,  जिला उद्योग अधिकारी हर्ष प्रताप सिंह एवं अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- गोरखनाथ मंदिर से मुख्यमंत्री योगी का संदेश: श्रीराम श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रतीक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow