Hardoi News: विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम राहुल पाण्डेय के सख्त निर्देश, खराब प्रगति वाले विभागों को तत्काल सुधार के आदेश
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में आज स्वामी विवेकानंद सभागार में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों
Hardoi: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में आज स्वामी विवेकानंद सभागार में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी प्रगति में तत्काल सुधार लाएं तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनमें विशेष ध्यान देते हुए कार्य में तेजी लाई जाए। सभी अधिकारी शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाया जाए तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?