Ballia News: दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बलिया में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर बलिया में भी सियासी पारा

By INA News Desk
Oct 7, 2026 - 11:43
7 Views
Ballia News: दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बलिया में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Syed Asif Hussain Zaidi

  • दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर बलिया में भी सियासी पारा चढ़ गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चित्तू पांडे चौराहे पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

बलिया। दिल्ली में CEC यानी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में बलिया में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गठबंधन के भी साथी मौजूद रहे

कांग्रेसियों ने शहर के चित्तू पांडे चौराहे पर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश बताया। धरने के दौरान जैसे ही राहुल गांधी की रिहाई की खबर कार्यकर्ताओं को मिली, कांग्रेसियों ने "मोदी प्रशासन झुक गया, राहुल गांधी छूट गए" के नारे लगाए और इसके बाद धरना समाप्त कर दिया।

Also Read- Mayawati Action on Akash Anand: ससुर अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद मायावती का बड़ा एक्शन, आकाश आनंद को बसपा से किया 'मुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow