Hardoi News Today: हरदोई में सपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, भाजपा विधायक के भतीजे पर FIR दर्ज करने की मांग
सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के भतीजे अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने
हरदोई। सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के भतीजे अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हरदोई जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अजीत प्रताप सिंह ने जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल के परिवार के घर पहुंचकर कई राउंड फायरिंग की थी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ ने आरोप लगाया कि अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह ने जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल के पति अजीत पाल, देवर मंजीत पाल और ससुर जागेश्वर के घर जाकर कई राउंड गोलियां चलाईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी अजीत प्रताप सिंह द्वारा अजीत पाल के साथ दो बार मारपीट की जा चुकी है। लेकिन हरदोई पुलिस ने बीजेपी विधायक के दबाव में उनके भतीजे अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह के खिलाफ FIR दर्ज न करके उल्टे पीड़ित पक्ष जागेश्वर धाम, अजीत पाल मंजीत पाल सहित परिवार के सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।
सपा के प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने कहा आज हम समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय हरदोई को ज्ञापन सौंपकर बीजेपी विधायक के भतीजे अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है उन्होंने कहा है कि यदि हरदोई पुलिस बीजेपी विधायक के भतीजे अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह के खिलाफ FIR दर्ज नहीं करेगी तो समाजवादी अगले चरण में भूख हड़ताल शुरू करेगी और सपा प्रवक्ता जीतू वर्मा स्वयं भूख हड़ताल शुरू करेंगे उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में पीडीए समाज पलायन करने के लिए मजबूर है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए समाज के खिलाफ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, हरिनाम यादव, फूलचंद्र वर्मा, अमित बाजपेयी, बिहारी लाल यादव, जितेंद्र वाल्मीक पचनू, सईद अहमद,परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू, विजय बाबू बाजपेई अवनीश यादव, पुनीत मिश्रा जैनुल खान,गिरजाशंकर पाल , सुधीर गुप्ता मिन्ना , पंकज यादव, मनोज शुक्ला , शिवा यादव अखिलेश शुक्ला, महावारी यादव, सागर यादव, सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?







