Hardoi Gambhiri River Bridge Project: जलस्तर बढ़ने से फंसी क्रेन बाहर निकली, सितंबर से फिर शुरू होगा निर्माण

क्षेत्र के बानामऊ- नंदना- सेमरिया -अलियापुर गांवों को जोड़ने वाले गंभीरी नदी पर बन रहे पुल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप

Jul 20, 2026 - 19:47
30 Views
Hardoi Gambhiri River Bridge Project: जलस्तर बढ़ने से फंसी क्रेन बाहर निकली, सितंबर से फिर शुरू होगा निर्माण
Gambhiri River Bridge Project: जलस्तर बढ़ने से फंसी क्रेन बाहर निकली, सितंबर से फिर शुरू होगा निर्माण

अरवल। क्षेत्र के बानामऊ- नंदना- सेमरिया -अलियापुर गांवों को जोड़ने वाले गंभीरी नदी पर बन रहे पुल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू द्वारा बीती 19 मई को किया गया था। 13.33 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा करवाया जा रहा था, जिसके लिए पोकलैंड, क्रेन एवं जेसीबी तथा तमाम आधुनिक मशीने निर्माण कार्य में लगी थी। कुछ दिन पूर्व गंभीरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से निर्माण कार्य में लगी क्रेन को ड्राइवर द्वारा नदी के ऊपर लाया जा रहा था, तभी उसकी चेन टूट गई, जिसके कारण उसे वहीं पर छोड़ना पड़ा।

रात में जलस्तर अधिक बढ़ जाने से पानी क्रेन के ऊपर हो गया, जिससे निकाला नहीं जा सका। सेतु निगम के अधिकारियों द्वारा अवध प्रोजेक्ट लखनऊ में लगी मशीन को मंगाकर शनिवार को क्रेन को नदी से निकालने का कार्य किया गया। मामले के संबंध में सहायक अभियंता धीरेंद्र गौतम से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि क्रेन को सकुशल बाहर निकलवा लिया गया है। पुल का कार्य 25% पूर्ण हो चुका है और संभवतः सितंबर माह में पुनः पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पल के निर्माण कार्य को पूर्ण करने का समय दिसंबर 2027 है परंतु उनके द्वारा मार्च 2027 में ही पुल का निर्माण कर दिया जाएगा।

Also Read- Anshula Kapoor Mehndi Ceremony: बोनी कपूर की बेटी अंशुला और रोहन ठक्कर की मेहंदी सेरेमनी की पहली झलक आई सामने

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow