Bazpur: राज्य सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम नियमितीकरण न हुआ तो होगा उग्र आंदोलन - अनिल बाल्मीकि 

आक्रोषित सफाई कर्मचारियों एवं पालिका कर्मियों ने नियमितीकरण की मांगो को लेकर उत्तराखंड वाल्मीकि दलित

Jul 20, 2026 - 19:35
25 Views
Bazpur: राज्य सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम नियमितीकरण न हुआ तो होगा उग्र आंदोलन - अनिल बाल्मीकि 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुरl आक्रोषित सफाई कर्मचारियों एवं पालिका कर्मियों ने नियमितीकरण की मांगो को लेकर उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल बाल्मीकि के नेतृत्व में पालिका से लेकर शहर में जुलूस निकालते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कोर्ट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर निराकरण न करने पर 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया  उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल बाल्मीकि ने कहा ​बाजपुर नगर पालिका परिषद बाजपुर में नियमितीकरण को लेकर आज 11 दिन से आमरण अनशन चल रहा है जिसमें कर्मचारी सीताराम तिवारी आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठे है सारे कर्मचारी कलम बन्द, झाड़ू बन्द हड़ताल पर बैठे है परन्तु सरकार के किसी भी अधिकारी पर उनके जन्म प्रतिनिधि द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया l उन्होंने कहा
आन्दोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है परन्तु अब हम समस्त कर्मचारी एवं परिवार व समाज के लोग परेशान एवं दुखी है जिसमें हम शासन प्रशासन को 24 घण्टे का अल्टीमेटम दे रहे है उसके बाद उग्र प्रदर्शन होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी व शासन प्रशासन की होगी l आमरण अनशन पर बैठे सीताराम तिवारी का जिनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता जा रहा है और वजन भी 9 किलो कम हो चुका हैl हम राज्य सरकार से अनुरोध करते हैं
कर्मचारियो का नियमितीकरण की मांग को तत्काल माना जाये l इस मौके पर सुरेश कुमार लालाजी. सुरेश कुमार मिल्ले.मुकेश कुमार. उमेश कुमार.विनोद कुमार.बंटी कुमार.राजेश कुमार.कुंदन.रिंकू वाल्मीकि आदि थे i

Also Read- Priya Saroj CJP Protest: सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुईं सपा सांसद प्रिया सरोज, प्रदर्शनकारियों की मांगों का किया पुरजोर समर्थन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow