Ballia Crime News: बलिया में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 जुआरी गिरफ्तार; ₹2.19 लाख नकद बरामद

बलिया की नगरा पुलिस ने जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की है। मुर्गी फार्म के पास छापेमारी कर पुलिस ने 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लाखों रुपये नकद बरामद हुए हैं।

By INA News Desk
Oct 19, 2026 - 16:08
5 Views
Ballia Crime News: बलिया में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 जुआरी गिरफ्तार; ₹2.19 लाख नकद बरामद
रजनीश कुमार C.O रसड़ा

Report - Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उप निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव मय फोर्स क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मलप (मंगवा) में मुर्गी फार्म के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नगरा पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने 3 गड्डी ताश के पत्ते (156 पत्ते), माल फड़ से 1 लाख 63 हजार 500 रुपये और जामा तलाशी में 55 हजार 500 रुपये, कुल 2 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद किए।

सभी अभियुक्तों को 18 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजकर 5 मिनट पर हिरासत में लिया गया। इस संबंध में थाना नगरा में मु0अ0सं0- 201/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहन प्रसाद, मिथिलेश कुमार, मन्टु राजभर, चन्दन, विपिन बिहारी ठाकुर, गोरख सिंह यादव, राजारायनी, अजय और अनमोल शामिल हैं, जो बलिया और गाजीपुर जनपद के रहने वाले हैं।
Also Read- Gold Smuggling: भारत-बांग्लादेश सीमा पर DRI और BSF का बड़ा एक्शन, 17 करोड़ का 12 किलो विदेशी सोना जब्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement