Ballia News: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम सख्त, गैरहाजिर दो अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश; 70 शिकायतों में 8 का मौके पर निस्तारण
तहसील बैरिया में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ईराज राजा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया: शनिवार को तहसील बैरिया में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ईराज राजा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे।

डीएम ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित पाए गए जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता विद्युत खंड-4 का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले हर फरियादी की समस्या गंभीरता से सुनी जाए और समय सीमा में निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम बैरिया, तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Also Read- Mallikarjun Kharge Statement - "मतभेद भुलाकर देश की रक्षा करें", राहुल पर हमलों के बीच बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
What's Your Reaction?

