Ballia News: किसानों की समस्याओं पर डीएम सख्त, सोहांव बीज भंडार प्रभारी पर कार्रवाई के निर्देश
कृषि भवन सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस हुआ। किसानों ने बीज-खाद की अधिक कीमत, रेट चार्ट
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया: कृषि भवन सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस हुआ। किसानों ने बीज-खाद की अधिक कीमत, रेट चार्ट न लगने और तूफान से फसल क्षति की शिकायत की।
रघुनाथपुर के किसान कमलेश खरवार ने कहा कि पहुंच वालों को ही बीज मिल रहा है। सोहांव के किसान राजेश सिंह ने बीज भंडार प्रभारी पर अधिक कीमत वसूलने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को सभी भंडारों पर तत्काल रेट चार्ट लगवाने और सोहांव प्रभारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
निजी विक्रेताओं द्वारा महंगी खाद बेचने पर डीएम ने सूची मांगी और 19 नवंबर को थोक विक्रेताओं की बैठक बुलाने को कहा। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष गेहूं का 22441 कुंतल बीज उत्थान हो चुका है, गत वर्ष 1701 कुंतल था। गोदाम पर 19 कुंतल बीज उपलब्ध है।
What's Your Reaction?

