Ballia News: फेफना खेल महोत्सव की ट्रॉफियों का अनावरण, 26 से 30 नवंबर तक नरही में होगा ग्रैंड फाइनल
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित फेफना खेल महोत्सव की ट्रॉफियों का अनावरण शनिवार को पूर्व मंत्री उपेंद्र
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
Ballia: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित फेफना खेल महोत्सव की ट्रॉफियों का अनावरण शनिवार को पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के टैगोर नगर आवास पर हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने भी अनावरण किया। उपेंद्र तिवारी ने कहा कि 21 अक्टूबर से शुरू महोत्सव का क्लस्टर चरण सफल रहा। अब 26 से 30 नवंबर तक नरही मैदान पर ग्रैंड फाइनल ऐतिहासिक होगा।
संजय मिश्र ने कहा कि यह महोत्सव युवा प्रतिभाओं को बड़ा मंच दे रहा है। इस दौरान 29-30 नवंबर को प्रदेश स्तरीय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता की भी घोषणा हुई। इसमें अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, आजमगढ़ सहित बलिया की टीमें खेलेंगी। फाइनल में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकस्सी और क्रॉस कंट्री होगी। उद्घाटन 26 नवंबर और पुरस्कार वितरण 30 नवंबर को होगा।
What's Your Reaction?

