Ballia News: चुनावी माहौल में फौजी रमेश सिंह ने निकाली बाइक रैली, सदर विधानसभा में किया जनसंपर्क, शीर्ष नेतृत्व पर जताया विश्वास
बलिया में चुनावी माहौल के बीच भाजपा नेता फौजी रमेश सिंह के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवा
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया में चुनावी माहौल के बीच भाजपा नेता फौजी रमेश सिंह के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता फौजी रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। टाउन पॉलिटेक्निक से शुरू हुई यह रैली सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करने के बाद पुनः उनके आवास पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान बड़ी संख्या में युवा बाइकों पर सवार होकर नारे लगाते नजर आए, वहीं कई स्थानों पर महिलाओं और स्थानीय लोगों ने छतों से पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया।

भ्रमण के दौरान रमेश सिंह ने क्षेत्रवासियों से व्यापक जनसंपर्क भी किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर पूरा विश्वास है और उम्मीद है कि पार्टी उन्हें अपना प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी का निर्णय सर्वोच्च है और एक कार्यकर्ता के रूप में वे उसका सम्मान करेंगे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, क्योंकि स्वास्थ्य, शिक्षा और विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सेना से सेवानिवृत्त होकर जनपद लौटने के बाद उन्होंने यहां की अव्यवस्थाओं को देखते हुए संघर्ष का निर्णय लिया। अंत में उन्होंने कहा कि बलिया के मतदाता बदलाव चाहते हैं और यदि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें अवसर दिया, तो वे आम जनता को हर संभव राहत पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
What's Your Reaction?

