Ballia News: मड़ुवा के आटे से बनी रोटी खाने से बीमार महिलाओं का हाल जानने अस्पताल पहुंचे पूर्व सैनिक रमेश सिंह
बांसडीह तहसील के चोकन और आसचौरा गांव में मडुआ के आटे से बनी रोटी खाने के बाद करीब लगभग 5 दर्जन महिलाओं की तबीयत
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया। बांसडीह तहसील के चोकन और आसचौरा गांव में मडुआ के आटे से बनी रोटी खाने के बाद करीब लगभग 5 दर्जन महिलाओं की तबीयत बिगड़नें से हड़कंप मच गया। बीमार महिलाओं का जिला चिकित्सालय समेत विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिसमें तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है और मडुआ के आटे के सैंपल लिए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं समाजसेवी रमेश सिंह फौजी अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इलाज कर रही महिलाओं का हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की ली जानकारी। इस दौरान उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन से बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा।
रमेश सिंह फौजी ने कहा कि यदि मामले में किसी की लापरवाही या मिलावट सामने आती है तो जिम्मेदारों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और वह हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने सभी बीमार महिलाओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
उधर, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मरीजों के इलाज पर नजर बनाए हुए है। खाद्य सुरक्षा टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?