Crime News Sitapur: नैमिषारण्य के अटवा में अवैध शराब के कारोबार का खुलासा, 93 पौवे और ₹11,200 नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार
थाना नैमिषारण्य क्षेत्र के अंतर्गत नीमसार पुलिस टीम द्वारा ग्राम अटवा में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अवैध रूप
रिपोर्ट:-सुरेंद्र मोठी नीमसार
सीतापुर /नैमिषारण्य: थाना नैमिषारण्य क्षेत्र के अंतर्गत नीमसार पुलिस टीम द्वारा ग्राम अटवा में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहे 03 अभियुक्तगण 1- सुरेश पुत्र रतन, 2- पवन पुत्र सुरेश 3- हिमांशु पुत्र जैनू बाबा निवासीगण ग्राम अटवा थाना नैमिषारण्य जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से कुल 93 पौवे देशी शराब (45 पौवे विन्डीज ब्रांड व 48 पौवे जोशीला ब्रांड) तथा शराब बिक्री के ₹11,200 नकद बरामद किए गए। जिसके संबंध में थाना नैमिषारण्य पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 173/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तिओं के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?