Viral News Ballia: बलिया में विशेष सम्प्रदाय के झंडे को जलाने के प्रयास का वीडियो वायरल, दो आरोपी पुलिस हिरासत  में

बलिया में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक विशेष सम्प्रदाय के झंडे को जलाने का प्रयास करता दिख

By INA News Desk
Oct 23, 2026 - 16:53
8 Views
Viral News Ballia: बलिया में विशेष सम्प्रदाय के झंडे को जलाने के प्रयास का वीडियो वायरल, दो आरोपी पुलिस हिरासत  में
सतीश कुमार शर्मा - CO सिटी
Advertisement
Advertisement

Report - Syed Asif Hussain Zaidi (8808101134)

बलिया में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक विशेष सम्प्रदाय के झंडे को जलाने का प्रयास करता दिख रहा है। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार 22 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक मुंह में ज्वलनशील द्रव्य भरकर एक विशेष सम्प्रदाय के झंडे को जलाने का प्रयास कर रहा था।

इस मामले में तहरीर के आधार पर थाना गड़वार में दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

Also Read- Gurugram News: ओल्ड गुरुग्राम के मंदिर गेट पर 6 माह की बच्ची को पटककर भागा युवक, सिर में आई गंभीर चोट; CCTV फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement