Deoband News: देवबंद में एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षक वर्ग में 73% तो स्नातक वर्ग में 45% मतदान

विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक खंड के एमएलसी चुनाव के लिए देवबंद के एच.ए.वी. इंटर कॉलेज में स्थापित मतदान केंद्र

By INA News Desk
Oct 23, 2026 - 17:00
7 Views
Deoband News: देवबंद में एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षक वर्ग में 73% तो स्नातक वर्ग में 45% मतदान
Advertisement
Advertisement

देवबंद। विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक खंड के एमएलसी चुनाव के लिए देवबंद के एच.ए.वी. इंटर कॉलेज में स्थापित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान के दौरान स्नातक एवं शिक्षक वर्ग के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

  • शिक्षक वर्ग ने दिखाया ज्यादा जोश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस चुनाव में शिक्षक वर्ग के मतदाताओं में स्नातक वर्ग की अपेक्षा कहीं अधिक उत्साह देखने को मिला। आंकड़ों के अनुसार, स्नातक वर्ग में कुल 45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि शिक्षक वर्ग में 73 प्रतिशत मतदान हुआ। शिक्षक वर्ग के अधिकांश मतदाताओं ने सुबह ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपने वोट डाले।
दोनों वर्गों में दिखी भागीदारी मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम तक जारी रहा। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान दोनों वर्गों के मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। मतदान अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

Also Read- Gurugram News: ओल्ड गुरुग्राम के मंदिर गेट पर 6 माह की बच्ची को पटककर भागा युवक, सिर में आई गंभीर चोट; CCTV फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement