Ballia News: बलिया में DGP के आदेश पर रात भर चला सघन चेकिंग अभियान, एसपी ने खुद संभाला मोर्चा
डीजीपी यूपी के आदेश पर बलिया में रात भर सघन चेकिंग अभियान चला। एसपी डॉ. ईरज राजा ने खुद रेलवे स्टेशन और सड़कों पर चेकिंग
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
डीजीपी यूपी के आदेश पर बलिया में रात भर सघन चेकिंग अभियान चला। एसपी डॉ. ईरज राजा ने खुद रेलवे स्टेशन और सड़कों पर चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश और एडीजी वाराणसी जोन के निर्देश पर 28/29 अक्टूबर की रात बलिया में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।

एसपी ने स्वयं कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबा, लॉज और रोडवेज बस स्टैंड पर चेकिंग की। इस दौरान गो-तस्करी, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा और सीओ नगर सतीश कुमार शर्मा ने कोतवाली क्षेत्र में, एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने नगरा और सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बांसडीह क्षेत्र में चेकिंग की। सभी सर्किल के सीओ और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में लाउड हेलर से सुरक्षा निर्देश भी दिए।
Also Read- 'सपा ने P का मतलब पिछड़ा से पंडित किया', मायावती का बड़ा आरोप, अखिलेश यादव की राजनीति को बताया छलावा
What's Your Reaction?

