Lucknow : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर श्रमिक जागरूकता अभियान की शुरुआत, योजनाओं और सुरक्षा नियमों की दी गई जानकारी
इस अभियान के बारे में बताते हुए अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि मजदूरों के पंजीकरण और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लखनऊ के तेलीबाग लेबर अड्डे पर सुबह से ही कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां पहुंचे मजदूरों को पंजीकरण कराने, उसका समय पर
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के मौके पर '12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के' अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में विशेष जन-कल्याण और जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में लखनऊ के मलिहाबाद ब्लॉक में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने, मजदूरों का पंजीकरण करने और पात्र लोगों से आवेदन भरवाने के लिए ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाए गए।
इस अभियान के बारे में बताते हुए अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि मजदूरों के पंजीकरण और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लखनऊ के तेलीबाग लेबर अड्डे पर सुबह से ही कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां पहुंचे मजदूरों को पंजीकरण कराने, उसका समय पर नवीनीकरण कराने और बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। इसके साथ ही असंगठित क्षेत्र के पात्र मजदूरों, गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को ई-श्रम पोर्टल पर जोड़ने तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और लघु व्यापारी मानधन योजना के तहत जागरूक किया गया। इसके अलावा कारखाना प्रभाग के अधिकारियों द्वारा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सुरक्षा ऑडिट और हादसों को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान आग से सुरक्षा, आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, महिला मजदूरों की सुरक्षा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न रोकने से जुड़े नियमों की भी जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि पंजीकृत निर्माण मजदूरों के कौशल विकास का काम भी इसी महीने शुरू कर दिया जाएगा। इस पूरे जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रम प्रवर्तन अधिकारी अंकित सिंह और संतोष कुमार ने विशेष सहयोग दिया। अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की 12 वर्षों की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ समाज के आखिरी मजदूर तक पहुंचाना है। किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए मजदूर टोल फ्री नंबर 1800 180 5412 या 23 ए.पी. सेन रोड स्थित अपर श्रमायुक्त कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Also Click : Sitapur : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार और कला समीक्षक पद्मकांत शर्मा को किया सम्मानित
What's Your Reaction?




