Sitapur : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

विद्युत विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और खराब ट्रांसफार्मर समय पर ठीक कराए जाएं। सभी विकास खंडों में रोजगार मेले लगाकर

Jan 11, 2026 - 21:51
 0  17
Sitapur : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक
Sitapur : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

सीतापुर के कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य मंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग मयंकेश्वर शरण सिंह की अध्यक्षता में केंद्र और राज्य सरकार की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यक्रमों, योजनाओं, विकास और निर्माण कार्यों की लक्ष्य के अनुसार प्रगति की गहन जांच की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य, शिक्षा, भरण-पोषण, आवास आदि से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक जरूर पहुंचे। कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रहे और सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार किया जाए।

विद्युत विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और खराब ट्रांसफार्मर समय पर ठीक कराए जाएं। सभी विकास खंडों में रोजगार मेले लगाकर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जाए। निर्माण कार्य समय पर पूरे हों। बाढ़ क्षेत्रों में योजनाएं समय से पूरी की जाएं। नई सड़कों का निर्माण पूरी गुणवत्ता से हो। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्रों को आवास आवंटित कर निर्माण समय पर पूरा किया जाए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को दूसरी और तीसरी किश्त का लाभ दिया जाए। निर्माण से जुड़े विभाग जरूरी अनुमतियां लें। गौआश्रयों में सभी मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं हों। बैंकों से चलने वाली योजनाओं में लाभार्थियों को लाभ मिले और उन्हें पूरी जानकारी दी जाए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अस्पतालों में डॉक्टरों की मौजूदगी, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों की बेसिक सुविधाएं, इमरजेंसी और एंबुलेंस की स्थिति पर जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुसार आयुष्मान कार्ड जारी किए जाएं और आयुष्मान भारत योजना के लंबित भुगतान समय पर हों। जल जीवन मिशन के तहत सड़कों का रिस्टोरेशन अच्छी गुणवत्ता से हो। पाइप डालने के बाद खुदाई वाली सड़कों का गुणवत्तापूर्ण रिस्टोरेशन कराया जाए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याएं बताईं, जिन पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी राजागणपति आर ने सभी विधायकों और जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया तथा बैठक के निर्देशों का पूरा पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कानून व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का विवरण दिया। जिले के उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। बैठक में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, महमूदाबाद आशा मौर्य, सेवता ज्ञान तिवारी, सिधौली मनीष रावत, मिश्रिख सांसद के प्रतिनिधि राज कुमार सोनी, मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : मुंबई पुलिस की डिजिटल ट्रैकिंग से उत्तर प्रदेश में छिपे 1650 चोरी और गुम मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब दो करोड़ रुपये

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow