Sitapur : हरगांव में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा सम्पन्न, विशाल भंडारे में सैकड़ों ने लिया प्रसाद

भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तथागत गौतम बुद्ध तथा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। बेनीपुर कमेटी ने भीम आ

Jan 11, 2026 - 21:54
 0  12
Sitapur : हरगांव में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा सम्पन्न, विशाल भंडारे में सैकड़ों ने लिया प्रसाद
Sitapur : हरगांव में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा सम्पन्न, विशाल भंडारे में सैकड़ों ने लिया प्रसाद

Report : संदीप चौरसिया ‍INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के हरगांव क्षेत्र के बेनीपुर में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तथागत गौतम बुद्ध तथा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। बेनीपुर कमेटी ने भीम आर्मी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस दौरान कई लोगों ने भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण की। बौद्ध कथावाचक एस के बौद्ध ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, तथागत गौतम बुद्ध, रमाबाई, सावित्रीबाई फुले तथा बहुजन समाज से जुड़े महापुरुषों की झांकियां प्रस्तुत कीं। उन्होंने उनके जीवन और संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया। कथावाचक ने कहा कि महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए और दारू, नशा, गांजा, भांग जैसी कुरीतियों से दूर रहना चाहिए। तभी समाज का उत्थान संभव है।

कार्यक्रम में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील सदर संयोजक अनुपम गौतम, मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार, पत्रकार संतोष कुमार राव, आल इंडिया संपादक संघ जिलाध्यक्ष अखिलेश गौतम, संगम बौद्ध, कमलेश भारती, ज्ञान प्रकाश भारती, वेद प्रकाश भारती, मुकेश भारती, विनय जाटव, सुरेंद्र जाटव, बाबूराम भारती, ध्यानेन्द्र कुमार राना, ज्ञानेन्द्र कुमार भारती, माया प्रकाश भारती, अनुज भारती, कौशल भारती, सुदेश भारती, पवन जाटव, माया देवी, उत्तम कुमार भारती, वीरेंद्र भारती, रामपाल भारती, संजय भारती, जितेंद्र कुमार सहित ग्रामवासी, क्षेत्रवासी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : मुंबई पुलिस की डिजिटल ट्रैकिंग से उत्तर प्रदेश में छिपे 1650 चोरी और गुम मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब दो करोड़ रुपये

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow