Hardoi: भरावन को मिली करीब दो करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, एमएलसी अशोक अग्रवाल ने किया शिलान्यास

विकास खंड भरावन क्षेत्र में शनिवार को विकास कार्यों की नई शुरुआत हुई। क्षेत्र के चार महत्वपूर्ण मार्गों एवं गांवों

Jun 6, 2026 - 18:30
39 Views
Hardoi: भरावन को मिली करीब दो करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, एमएलसी अशोक अग्रवाल ने किया शिलान्यास
भरावन को मिली करीब दो करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, एमएलसी अशोक अग्रवाल ने किया शिलान्यास

रिपोर्टर – मुकेश सिंह
भरावन (हरदोई)। विकास खंड भरावन क्षेत्र में शनिवार को विकास कार्यों की नई शुरुआत हुई। क्षेत्र के चार महत्वपूर्ण मार्गों एवं गांवों में करीब 1 करोड़ 99 लाख 64 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़कों और नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क और जल निकासी व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा बरसात के मौसम से पहले अधिकतम कार्य पूर्ण कराने का प्रयास होगा। परियोजना के तहत ग्राम पंचायत पवायां में भरावन-हाड़हा मार्ग से पवायां-भगवंतपुर मार्ग होते हुए दिनेश मिश्रा के आवास तक 542 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली का निर्माण लगभग 39.20 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं माल-कोथावां मार्ग से नरेंद्र वाजपेयी मार्केट के सामने से अजमतपुर गांव तक 940 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क 72.54 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त ग्राम गोटैया में नगह पुलिया से कल्याणेश्वर महादेव मंदिर होते हुए मुनऊ यादव के घर तक 507 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण 35.65 लाख रुपये तथा औना-देवकली संपर्क मार्ग से डालखेड़ा गांव तक 845 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण 52.25 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर, अरुण सिंह, सूरज सिंह चौहान, मोनू सिंह राठौर, मयंक सिंह, विनोद सिंह, अभयराज सिंह, राजू पांडेय, किसान नेता वेदप्रकाश सिंह ‘वीरू’, भूपेंद्र सिंह, रामेंद्र सिंह, शोभित शुक्ला, मानवेंद्र सिंह, वीरपाल यादव एवं रामलखन यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क और जल निकासी संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए इन परियोजनाओं को महत्वपूर्ण बताते हुए खुशी जताई। विकास कार्यों के शुरू होने से पवायां, अजमतपुर, गोटैया और डालखेड़ा सहित आसपास के गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Also Read- अंबेडकर के विचारों को ढाल बनाकर एयरपोर्ट से बाहर निकले सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow