Hardoi: भाजपा नेता राजा बक्श सिंह के सौजन्य से बृहद भंडारा आयोजित, श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

जेष्ठ माह के पुनीत पावन समय में हरदोई सदर विधानसभा प्रत्याशी रहे भाजपा नेता राजा बक्श सिंह जी ने हरदोई धर्मशाला

Jun 6, 2026 - 17:54
31 Views
Hardoi: भाजपा नेता राजा बक्श सिंह के सौजन्य से बृहद भंडारा आयोजित, श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
भाजपा नेता राजा बक्श सिंह के सौजन्य से बृहद भंडारा आयोजित, श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

हरदोई: जेष्ठ माह के पुनीत पावन समय में हरदोई सदर विधानसभा प्रत्याशी रहे भाजपा नेता राजा बक्श सिंह जी ने हरदोई धर्मशाला मार्ग स्थित क्षत्रिय भवन में बृहद तौर पर भंडारे का आयोजन करवाया।जिसमें मुख्य अतिथि रहे हरदोई सासंद जय प्रकाश ने प्रभु श्री राम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भंडारे की शुरुआत की ।इससे पहले भाजपा नेता राजा बक्श सिंह जी के आवास पर विधिवत पूजन व हवन किया गया। और उसके बाद भंडारे में भक्तों ने बड़े चाव से बूंदी व पूड़ी सब्जी की प्रसादी छकी।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पारूल दीक्षित महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने शिवशरण सिंह योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow