Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

बेविनार के माध्यम से, महानिदेशक की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि वार्ताकारों यथा - सुभाष चंद्र दूबे, महानिरीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा कल्याण, 1090 , प्रोफेसर डॉ

Feb 11, 2026 - 22:35
 0  1
Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण
Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

लखनऊ : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में सरकारी, अर्धसरकारी विभागों, संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अत्यधिक दक्ष और सक्षम बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ द्वारा, महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू के संरक्षण व अपर निदेशक संस्थान सुबोध दीक्षित के मार्ग निर्देशन एवं प्रशासनिक नियंत्रण में, संस्थान प्रांगण के अन्तर्गत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है,  09 से 14 फरवरी की अवधि में, केन्द्रीय सचिवालय प्रबंध प्रशिक्षण संस्थान, भारत सरकार के सहयोग से, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में नवनियुक्त सहायक अनुभाग अधिकारियों का ,  विलेज अटैचमेंट विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जनपद लखनऊ व पड़ोस के जनपदों के जिला, तहसील, विकास खंड व ग्राम पंचायत स्तरीय शासकीय विभागों व सम्बंधित अधिकारियों/कार्मिकों की कार्यशैली एवं राष्ट्र के विकास में सहयोग की भूमिका का व्यवहारिक अध्ययन, संस्थान के अधिकारियों द्वारा कराया जा रहा है। इसी अवधि में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान , राजेंद्र नगर, हैदराबाद के सहयोग से, उत्तर प्रदेश, बिहार एवं उत्तराखंड के खण्ड विकास अधिकारियों का , मिशन कर्मयोगी एवं विकसित भारत - 2047 के परिप्रेक्ष्य में एक परिमार्जित आधार भूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है तथा 09 से11 फरवरी,  की अवधि में, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों हेतु, लर्निंग बाई डूइंग विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
   आज बेविनार के माध्यम से, महानिदेशक की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि वार्ताकारों यथा - सुभाष चंद्र दूबे, महानिरीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा कल्याण, 1090 , प्रोफेसर डॉ आर रमेश, एन आई आर डी, हैदराबाद तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ लाखन सिंह, एन आई आर डी, हैदराबाद की गरिमामई उपस्थिति में, प्रमुख सहायक अनुभाग अधिकारियों, भारत सरकार, यूपी, बिहार एवं उत्तराखंड के खण्ड विकास अधिकारियों तथा अतिथि शिक्षाविदों द्वारा, मिशन कर्मयोगी पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिए गए।
   समापन के अवसर पर महानिदेशक संस्थान एल वेंकटेश्वर लू द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि कि मिशन कर्मयोगी एवं विकसित भारत - 2047 के परिप्रेक्ष्य में मात्र शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी सीमित कार्यालय के समय हीं, कर्मयोगी की भूमिका निभाने की नहीं है, अपितु अपने सार्वजनिक एवं पारिवारिक जीवन में भी एक अच्छा कर्मयोगी बनने की है। ठीक इसी प्रकार, जो हमारे आदर्श भारतीय नागरिक हैं, वे चाहे जिस क्षेत्र में हों , उन सभी को भी कर्मयोगी बनकर भारत राष्ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने की आवश्यकता है।
  सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन डा नवीन कुमार सिन्हा द्वारा किया गया तथा इस कार्यक्रम के आयोजन एवं प्रबंधन के दृष्टिगत संस्थान के उप निदेशक अनुज कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक डॉ राज किशोर यादव, डा वरुण चतुर्वेदी, संकाय सदस्य मोहित यादव, धर्मेंद्र कुमार सुमन, प्रचार सहायक मोहम्मद शहंशाह तथा कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग आफिसर उपेंद्र कुमार दूबे का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow