Hathras: सीएमओ ने चार स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एम्बुलेंस सेवा, मरीजों को मिल रही सुविधाएं और प्रसूताओं से की बातचीत, सासनी सीएचसी के शौचालय की समस्या दूर कराने के निर्देश

Jul 20, 2026 - 11:36
29 Views
Hathras: सीएमओ ने चार स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण करते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश

हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोमारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसई काजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकारी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित मिले।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में सीएमओ ने 108 एम्बुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली की भी जांच की। उन्होंने एम्बुलेंस चालक से दिनभर की सेवाओं की जानकारी ली। चालक ने बताया कि दिन में दो मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया। लॉग बुक की जांच में पाया गया कि एक मरीज को कॉल मिलने के मात्र पांच मिनट और दूसरे मरीज को नौ मिनट के भीतर अस्पताल पहुंचा दिया गया। मरीजों के तीमारदारों ने भी बताया कि एम्बुलेंस समय पर उपलब्ध हुई और चालक द्वारा किसी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं की गई।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने दो दिन पूर्व सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव कराने वाली तीन महिलाओं से भी बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सभी महिलाओं ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।निरीक्षण के समय स्वास्थ्य कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के शौचालय में पाइप चोक होने की समस्या से अवगत कराया। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सासनी से संपर्क कर समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

Also Read- UP News: मुख्यमंत्री योगी ने SDRF, PAC और अग्निशमन सेवा के 8 जाबांजों को किया सम्मानित, आपदा प्रबंधन पर दी बड़ी सौगात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow