Hathras: सिकंदराराऊ के स्वास्थ्य केंद्रों का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने सिकंदराराऊ स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य

Jul 6, 2026 - 20:22
33 Views
Hathras: सिकंदराराऊ के स्वास्थ्य केंद्रों का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण
निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश

हाथरस। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने सिकंदराराऊ स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।सीएमओ ने उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया, जिसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकिशोर वर्मा, डॉ. सिद्धार्थ (डेंटल सर्जन), डॉ. मनोज कटारा (ईएमओ) सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित मिले।इसके बाद नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया, जहां सभी कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद पाए गए। सीएमओ ने केंद्र पर उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि उपचार कार्य में जिन उपकरणों की आवश्यकता हो, उन्हें तत्काल सीएमएसडी स्टोर से प्राप्त कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाए। उन्होंने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Also Read- मोहन भागवत का बड़ा बयान: विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, विस्थापित योद्धा थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow