Hathras: अनियंत्रित थार का कहर, दो वाहनों को रौंदा, चालक फरार

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर  एक अनियंत्रित थार कार ने पहले एक लोडर और फिर ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे

Jul 6, 2026 - 20:25
26 Views
Hathras: अनियंत्रित थार का कहर, दो वाहनों को रौंदा, चालक फरार
मोके पर मौजूद पुलिस और  स्थानीय 

हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर  एक अनियंत्रित थार कार ने पहले एक लोडर और फिर ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे लोडर चालक घायल हो गया, जबकि थार सवार चालक घटना के बाद गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे ई-रिक्शा चालक पुराण पुत्र बनारसी दास, जो सासनी के नगला हरिया का निवासी सासनी से अपने गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव समामई के निकट गंदे नाले के पास वह लघु शंका के लिए उसने अपना ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान अलीगढ़ की तरफ से आई एक तेज रफ्तार थार ने उसके ई-रिक्शा को रौंद दिया, जिससे ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि चालक पुराण बाल-बाल बच गया। वहीं, इसी हादसे की चपेट में एक लोडर भी आ गया। लोडर चालक राकेश पुत्र किशोरीलाल, निवासी ऊँचा गांव सुसायन (सादाबाद), ने बताया कि वह सासनी से भाड़ा छोड़कर सीएनजी डलवाने के लिए समामई स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार थार ने उसके लोडर को टक्कर मार दी, जिससे लोडर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में लोडर चालक राकेश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। उधर अनियंत्रित थार सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज दीपक शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया मौके पर पलटे पडे वाहनों को सीधा कर सडक के किनारे लगावाकर राजमार्ग रूचारू कराया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Ram Mandir Trust News: कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, रागिनी नायक बोलीं- चंदा चोरी पर मौन क्यों?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow