Hathras: नलकूप के हौज में डूबकर किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गांव पढील में एक किसान खेत में सिंचाई करते वक्त पानी के हौज में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही

Jul 6, 2026 - 20:27
38 Views
Hathras: नलकूप के हौज में डूबकर किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मृतक का फाईल फोटो

हाथरस। गांव पढील में एक किसान खेत में सिंचाई करते वक्त पानी के हौज में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव पढील निवासी 42 वर्षीय किसान किशन सिंह अपने बेटे टिंकू के साथ खेत में फसल को पानी लगा रहे थे। इस दौरान किशन सिंह को भूख लगी, तो बेटा टिंकू घर से खाना लेने के लिए चला गया। कुछ देर बाद जब बेटा खाना लेकर वापस खेत पर पहुंचा, तो उसे अपने पिता खेत पर बनी पानी के हौज में डूबे गंभीर हालत में पड़े हुए देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। टिंकू ने शोर मचाया, जिससे आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। परिजन आनन-फानन में किशन सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक डॉ. अनंत कुमार ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे ने बताया कि उनके पिता शुगर की बीमारी से ग्रसित थे। किसान की  मौत से उनकी पत्नी और बच्चों विकास, गौरव, टिंकू व भावना का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

Also Read- Special Story: विकास के नए कीर्तिमान रच रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी ने यूपी को 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5,551 परियोजनाओं की सौगात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow