वाहन चोरी का खुलासा: एक शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद।

सीतापुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार

Jul 7, 2026 - 10:42
10 Views
वाहन चोरी का खुलासा: एक शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद।
वाहन चोरी का खुलासा: एक शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS 

रामपुर मथुरा: सीतापुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है। रामपुर मथुरा पुलिस ने पाण्डेयपुरवा मोड़ के पास से सुमेर चौहान पुत्र मूलचंद निवासी ग्राम बगस्ती, थाना रामपुर मथुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक हीरो स्प्लेंडर प्लस और दो हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। इनमें दो बाइक महमूदाबाद क्षेत्र से चोरी की गई थीं, जबकि तीसरी बाइक रामपुर कलां क्षेत्र से चोरी की गई थी। एक बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगी मिली। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर करीब एक माह पहले महमूदाबाद स्थित सरकारी अस्पताल से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिसे बेचने जा रहा था। उसकी निशानदेही पर बाग की झाड़ियों में छिपाकर रखी गई दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गईं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार है और आर्थिक लाभ के लिए अपने साथी के साथ मोटरसाइकिलें चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदलकर कम कीमत पर बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं उसके फरार साथी की तलाश जारी है। बरामदगी और गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद अहमद, कांस्टेबल उमेश कुमार, सुनील कुमार, अर्जुन सिंह और विनित मलिक शामिल रहे।

Also Read- Indore ATM Cash Embezzlement: इंदौर में एटीएम में कैश लोड करने वाले दो कर्मचारी गिरफ्तार, 40 लाख रुपये के गबन का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow