संपूर्ण समाधान दिवस: सात तहसीलों में पहुंचीं 504 शिकायतें, 58 का मौके पर निस्तारण।

जनसुनवाई को प्रभावी एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को जनपद की सभी सातों तहसीलों में

Jul 7, 2026 - 10:46
16 Views
संपूर्ण समाधान दिवस: सात तहसीलों में पहुंचीं 504 शिकायतें, 58 का मौके पर निस्तारण।

 रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: जनसुनवाई को प्रभावी एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को जनपद की सभी सातों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील मिश्रिख में विधायक रामकृष्ण भार्गव, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अधिकारी शिकायतों का मौके पर पहुंचकर सत्यापन करें और वास्तविक समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। मिश्रिख तहसील में कुल 192 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं सदर तहसील में 54 में से 6, महोली में 52 में से 4, लहरपुर में 38 में से 8, महमूदाबाद में 45 में से 5, सिधौली में 90 में से 12 तथा बिसवां में 33 में से 6 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।
जनपद की सातों तहसीलों में कुल 504 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 58 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव कुमार, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Cyber Fraud Delhi Police Action: फर्जी IPS और CBI अफसर बनकर डराने वाले तीन साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow