समाधान दिवस पर सातों तहसीलों में लगा मेगा ऋण मेला, लाभार्थियों को बांटे गए स्वीकृति पत्र।

समाधान दिवस के अवसर पर सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद की सभी सातों तहसीलों में मेगा ऋण मेले का

By INA News Desk
Jul 7, 2026 - 10:49
23 Views
समाधान दिवस पर सातों तहसीलों में लगा मेगा ऋण मेला, लाभार्थियों को बांटे गए स्वीकृति पत्र।
समाधान दिवस पर सातों तहसीलों में लगा मेगा ऋण मेला, लाभार्थियों को बांटे गए स्वीकृति पत्र।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: समाधान दिवस के अवसर पर सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद की सभी सातों तहसीलों में मेगा ऋण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की स्वरोजगार एवं वित्तीय समावेशन योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को ऋण सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया।
मेले में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्व निधि, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, किसान क्रेडिट कार्ड, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बैंक अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से युवा, किसान, महिलाएं और छोटे उद्यमी अपना रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
मिश्रिख तहसील में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामकृष्ण भार्गव ने पीएम स्वनिधि योजना के एक दिव्यांग लाभार्थी को 50 हजार रुपये का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के चयनित लाभार्थियों को ऋण के चेक वितरित किए गए। विधायक ने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने की अपील की।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना और सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि इससे जनपद में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
मेले में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, बैंक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने सहभागिता की।

Also Read- पुणे मर्डर मिस्ट्री: लोहागढ़ किले से गिरने के बाद केतन अग्रवाल की मौत मामले में मंगेतर पर आरोप, एंटरटेनमेंट जगत में भारी रोष

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow