डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि ।

भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

Jul 7, 2026 - 10:54
21 Views
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि ।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि ।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जिलेभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला एवं जिला पदाधिकारियों ने नगर मंडल-1 के बूथ संख्या 367 पर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी चिंतक और आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में देश की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। एकात्म मानववाद की उनकी विचारधारा को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसेवा और राष्ट्रसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भाजपा के सभी मंडलों में उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विश्राम सागर राठौर, सुधाकर शुक्ला, महेश शर्मा, विपुल प्रताप सिंह, अमन विक्रम सिंह, रितेश सिंह गौड़, सचिन मिश्रा, नीरज अवस्थी, आकाश अग्रवाल, दीपक शुक्ला, कामेश शुक्ला सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Also Read- Radha Krishna Kishore Security: अनदेखी से नाराज वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, बिना गार्ड सचिवालय पहुंचे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow