नकली कीटनाशकों पर बड़ी कार्रवाई: 28 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 6 नमूने जांच को भेजे।

शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में नकली, संदिग्ध और भ्रामक प्रचार के माध्यम से बेचे जा रहे कीटनाशकों पर

Jul 7, 2026 - 11:03
16 Views
नकली कीटनाशकों पर बड़ी कार्रवाई: 28 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 6 नमूने जांच को भेजे।
नकली कीटनाशकों पर बड़ी कार्रवाई: 28 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 6 नमूने जांच को भेजे।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में नकली, संदिग्ध और भ्रामक प्रचार के माध्यम से बेचे जा रहे कीटनाशकों पर अंकुश लगाने के लिए कृषि एवं गन्ना विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को व्यापक अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न तहसीलों में कुल 28 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा 6 संदिग्ध कीटनाशकों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। संयुक्त टीम ने मिश्रिख, सिधौली, सीतापुर, महोली, महमूदाबाद, बिसवां और लहरपुर तहसील क्षेत्रों में विनिर्माता कंपनियों, निजी कीटनाशक विक्रेताओं, गन्ना समिति के गोदामों तथा चीनी मिलों का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान गुणवत्ता परीक्षण के लिए छह संदिग्ध नमूने एकत्र किए गए, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिवशंकर ने बताया कि जनपद के सभी कीटनाशक डीलरों एवं विक्रेताओं को शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भ्रामक प्रचार-प्रसार कर अथवा कूटनाम से कीटनाशकों की बिक्री करना कीटनाशी अधिनियम, 1968 का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही कीटनाशक खरीदें तथा किसी भी भ्रामक प्रचार के आधार पर उत्पाद न खरीदें। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल कृषि विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
Also Click : Saharanpur Triple Talaq Case: सहारनपुर में महिला ने पति पर लगाया जबरन हलाला और तीन तलाक का आरोप, SSP से शिकायत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow