हाथरस दाऊजी मेला: सेवा संकल्प प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, योजनाओं की जानकारी

हाथरस के दाऊजी मेला परिसर में सूचना विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान प्रदर्शनी आयोजित। जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ले रहे श्रद्धालु।

By INA News Desk
Sep 27, 2026 - 23:40
6 Views
हाथरस दाऊजी मेला: सेवा संकल्प प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, योजनाओं की जानकारी

हाथरस। शासन के दिशा-निर्देशों और जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत ऐतिहासिक मेला दाऊजी महाराज परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई भव्य प्रदर्शनी जनसामान्य के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। मेले में दर्शन और भ्रमण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। विभाग की ओर से आगंतुकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों और विकास कार्यों से संबंधित प्रचार साहित्य भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और उनकी पच्चीस वर्षों की अविरल सेवा यात्रा से जुड़े ऐतिहासिक निर्णयों, सुशासन और विकासपरक उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों व प्रेरक संदेशों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। 'सेवा से समृद्धि की ओर' की मूल भावना को केंद्र में रखते हुए लगाए गए चित्रों के जरिए गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा उत्थान, किसान हित और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए गए प्रभावी प्रयासों का पूरा विवरण प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही देश को विकसित राष्ट्र बनाने के बड़े लक्ष्य से आमजन को भावनात्मक रूप से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया गया है।

जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों और मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेला परिसर में स्थापित इस ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य करें और संचालित योजनाओं की पूरी जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विकसित भारत के व्यापक लक्ष्य को समाज के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता और जागरूकता से ही धरातल पर उतारा जा सकता है। प्रदर्शनी स्थल पर सूचना विभाग की टीम निरंतर लोगों को योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन देने में जुटी है।

Also Click : खैराबाद में भारी बारिश के बीच पालिका प्रशासन सक्रिय: जनरेटर से जलापूर्ति, राहत कार्य तेज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow