Deoband: पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन मजबूत करेगी कांग्रेस, जनाधार बढ़ाने के लिए चलाया जाएगा विशेष संपर्क अभियान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन विस्तार और जनाधार मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी

By INA News Desk
Jul 6, 2026 - 20:18
34 Views
Deoband: पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन मजबूत करेगी कांग्रेस, जनाधार बढ़ाने के लिए चलाया जाएगा विशेष संपर्क अभियान

देवबंद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन विस्तार और जनाधार मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा पुराने कांग्रेस परिवारों से दोबारा संपर्क स्थापित कर उन्हें पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने का निर्णय लिया।

नगर के मोहल्ला शाहजीलाल में आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ. शाजिया नाज और मीडिया प्रभारी रिहान अहमद कुरैशी ने संयुक्त रुप से कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनहित की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के साथ-साथ उन परिवारों से भी संपर्क किया जाएगा, जिनका वर्षों से कांग्रेस से जुड़ाव रहा है। कहा कि अनुभवी कार्यकर्ताओं और युवाओं के समन्वय से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी, शहजाद उस्मानी, अशरफ भारती, धनीराम, वरयाम खान आदि मौजूद रहे।

Also Read- मोहन भागवत का बड़ा बयान: विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, विस्थापित योद्धा थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow