Prayagraj : होम्योपैथिक भेषजिक भर्ती का परिणाम घोषित, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 395 पदों पर अभ्यर्थियों का किया चयन
लिखित परीक्षा के नंबरों और जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद यह अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। सफल होने वाले कुल अभ्यर्थियों में 159 सामान्य वर्ग, 83 अनुसूचित जाति, 7 अनुसूचित जनजाति, 107 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और 39 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोग शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह साफ-सुथरा और समय पर पूरा करने की मुहिम का बड़ा असर देखने को मिला है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने होम्योपैथिक भेषजिक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम और श्रेणीवार कटऑफ जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 397 खाली पदों के मुकाबले 395 योग्य अभ्यर्थियों का चयन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। दिव्यांग वर्ग की दो खास श्रेणियों में सही उम्मीदवार नहीं मिलने की वजह से केवल दो पद खाली रह गए हैं।
आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा के नंबरों और जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद यह अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। सफल होने वाले कुल अभ्यर्थियों में 159 सामान्य वर्ग, 83 अनुसूचित जाति, 7 अनुसूचित जनजाति, 107 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और 39 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोग शामिल हैं। इस पूरी भर्ती सूची में महिला वर्ग से 82 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। वहीं खेल कोटे के तहत सात पदों पर सही खिलाड़ी नहीं मिलने के कारण उन सीटों पर मेरिट के हिसाब से दूसरे योग्य अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है।
आयोग ने सभी श्रेणियों के कटऑफ नंबर भी जारी किए हैं, जिसके तहत सामान्य वर्ग के लिए 48.75 अंक, अनुसूचित जाति के लिए 38.75 अंक, अनुसूचित जनजाति के लिए 34.50 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 42.75 अंक और ईडब्ल्यूएस के लिए 38.50 अंक तय हुए हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे के सात पदों में से केवल चार उम्मीदवार मिल पाए, जबकि भूतपूर्व सैनिक कोटे के लिए कोई भी सही आवेदक नहीं मिला। खाली रह गए पदों को सरकारी नियमों के तहत सामान्य श्रेणी में बदल दिया गया है। चयनित उम्मीदवारों के नाम और पूरी सूची को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
Also Read : Sambhal : कसेरुआ मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरजे दानिश अली- ‘कानून को बुलडोजर से कुचल रही बीजेपी सरकार’
What's Your Reaction?




