Lucknow : अन्तर्राष्ट्रीय मद्य निषेध दिवस पर लखनऊ में जागरूकता कार्यक्रम, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल विजेताओं को करेंगे पुरस्कृत
चौधरी चरण सिंह सहकारिता भवन के सभागार में होने वाले इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए सेमिनार, संगोष्ठी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के मद्य निषेध विभाग की ओर से 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत लखनऊ में 'मादक पदार्थों का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अन्तर्राष्ट्रीय दिवस' के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। चौधरी चरण सिंह सहकारिता भवन के सभागार में होने वाले इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए सेमिनार, संगोष्ठी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल होंगे। वह कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पूर्व में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही आबकारी मंत्री विभाग की ओर से लगाई जाने वाली विशेष जागरूकता प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और विभाग की स्मारिका का विमोचन भी करेंगे। विभाग इस आयोजन के माध्यम से युवाओं और आम जनता को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करने का प्रयास कर रहा है।
Also Read : Sambhal : कसेरुआ मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरजे दानिश अली- ‘कानून को बुलडोजर से कुचल रही बीजेपी सरकार’
What's Your Reaction?




