Lucknow : स्कूल और स्लीपर बसों में अग्निशमन यंत्र जरूरी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिए पूरे प्रदेश में सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश
परिवहन मंत्री ने विशेष रूप से स्कूल बसों की चेकिंग पर बल दिया है, क्योंकि शैक्षणिक संस्थान खुलने वाले हैं और बच्चों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। मोटर वाहन नियमों के तहत सभी पर्यटक और यात्री वाहनों में सही क्षमता और तय समय सीमा के अंदर रिफिल कराए गए अग्निशमन यंत्र होना अनिवार्य है।
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्लीपर, स्कूल और अन्य यात्री बसों में आग बुझाने वाले उपकरणों की मौजूदगी और उनके सही तरीके से काम करने की जांच करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में लखनऊ के एक बड़े परिसर में आग लगने की घटना के बाद यह साफ हो गया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा उपकरणों का चालू हालत में होना बहुत जरूरी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री इन बसों से सफर करते हैं, इसलिए किसी भी हादसे के वक्त शुरुआती स्तर पर ही आग पर काबू पाकर लोगों की जान बचाई जा सके, इसके लिए पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।
परिवहन मंत्री ने विशेष रूप से स्कूल बसों की चेकिंग पर बल दिया है, क्योंकि शैक्षणिक संस्थान खुलने वाले हैं और बच्चों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। मोटर वाहन नियमों के तहत सभी पर्यटक और यात्री वाहनों में सही क्षमता और तय समय सीमा के अंदर रिफिल कराए गए अग्निशमन यंत्र होना अनिवार्य है। पूरे राज्य में अगले महीने से बस अड्डों, मुख्य रास्तों, टोल प्लाजा और जिला बॉर्डरों पर बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जो भी बसें तय मानकों को पूरा नहीं करेंगी, उनका फिटनेस सर्टिफिकेट रोक दिया जाएगा और मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विशेषकर स्लीपर बसों में आपातकालीन गेट, हथौड़ा और बिजली की वायरिंग की भी सघन जांच होगी। इसके अलावा, बस संचालकों और स्कूल प्रबंधनों को इस संबंध में जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने मंत्री के आदेशों का पालन कराने के लिए सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और रोजाना की कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय भेजने को कहा है।
Also Read : Sambhal : कसेरुआ मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरजे दानिश अली- ‘कानून को बुलडोजर से कुचल रही बीजेपी सरकार’
What's Your Reaction?




