Kanpur : लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों को कानपुर में दी गई कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि
शोक सभा के दौरान पिछड़ा वर्ग के नगर अध्यक्ष राजेश गौड़ कश्यप ने कहा कि आने वाले समय में बच्चों, माता-पिता, शिक्षकों और वहां काम करने वाले कर्मचारियों के साथ दोबारा ऐसा भयानक हादसा न हो, इसके लिए पुख्ता कदम उठाने की जरूरत है।
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
कानपुर में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से लखनऊ के अलीगंज में हुए कोचिंग अग्निकांड हादसे में जान गंवाने वाले पंद्रह बच्चों की याद में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व और पिछड़ा वर्ग नगर अध्यक्ष राजेश गौड़ कश्यप की अध्यक्षता में कचहरी के पास शताब्दी गेट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर मोमबत्तियां जलाईं। इस दौरान सभी ने दुखी मन से मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
शोक सभा के दौरान पिछड़ा वर्ग के नगर अध्यक्ष राजेश गौड़ कश्यप ने कहा कि आने वाले समय में बच्चों, माता-पिता, शिक्षकों और वहां काम करने वाले कर्मचारियों के साथ दोबारा ऐसा भयानक हादसा न हो, इसके लिए पुख्ता कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि सभी कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था की तुरंत प्रशासनिक जांच कराई जाए। बच्चों की सुरक्षा और उनके भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ रोकने के लिए मजबूत इंतजाम किए जाने चाहिए।
इस कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, पिछड़ा वर्ग नगर अध्यक्ष राजेश गौड़ कश्यप, महासचिव हरभजन यादव, उपाध्यक्ष एडवोकेट पंचानन यादव, प्रकाश गुप्ता और सत्यनारायण अहिरवार शामिल हुए। इनके साथ ही पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कार्यकारिणी के कई अन्य कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी मोमबत्ती जलाकर बच्चों को नमन किया।
Also Click : Sambhal : “या हुसैन” की सदाओं से गूंजा सम्भल, सातवीं मोहर्रम के विशाल जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब
What's Your Reaction?




