Hardoi: अभियोजन कार्यों की समीक्षा में डीएम अनुनय झा सख्त, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की

Jul 21, 2026 - 18:31
21 Views
Hardoi: अभियोजन कार्यों की समीक्षा में डीएम अनुनय झा सख्त, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
अभियोजन कार्यों की समीक्षा में डीएम अनुनय झा सख्त, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालयों में लंबित पुराने वादों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी नेे शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एससी/एसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इन संवेदनशील मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए दोषसिद्धि दर बढ़ाने के लिए अभियोजन, पुलिस एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने न्यायालयों से जारी समन एवं वारंटों की तामील की प्रगति की भी समीक्षा की। 

उन्होंने निर्देशित किया कि समन एवं वारंटों की तामील में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो। बैठक में लंबित प्रकरणों में गवाहों की समय पर न्यायालय में उपस्थिति, आवश्यक अभिलेखों की उपलब्धता तथा विवेचना अधिकारियों एवं अभियोजन अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विशेष बल दिया गया। बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारी, अधिवक्तागण व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहंे।

Also Read- Hardoi: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा, डीएम अनुनय झा ने समयबद्ध ऋण स्वीकृति के दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow