हरदोई दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बलिदान दिवस समारोह में करेंगे प्रतिमा का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 22 जुलाई 2026 को हरदोई के दौरे पर रहेंगे। जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार वह

Jul 21, 2026 - 18:27
34 Views
हरदोई दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बलिदान दिवस समारोह में करेंगे प्रतिमा का लोकार्पण
हरदोई दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बलिदान दिवस समारोह में करेंगे प्रतिमा का लोकार्पण

हरदोई। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 22 जुलाई 2026 को हरदोई के दौरे पर रहेंगे। जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार वह अपराह्न 2:30 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद स्टाफ कार से रवाना होकर अपराह्न 2:40 बजे सीतापुर रोड स्थित शहीद स्मारक पहुंचेंगे।

शहीद स्मारक पर आयोजित अमर शहीद पंकज पाण्डेय के बलिदान दिवस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वह अमर शहीद पंकज पाण्डेय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री अपराह्न 3:30 बजे शहीद स्मारक से प्रस्थान कर पुलिस लाइन पहुंचेंगे, जहां से उनका अगला कार्यक्रम निर्धारित है। जिला प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Also Read- Hardoi: दुकानदार पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी; चार सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow