Bazpur: पूर्वांचल महासभा व पीड़ित व्यापारी ने कोतवाल नरेश चौहान और पुलिस टीम को किया सम्मानित

गांव बाजपुर स्थित ओमकार वर्मा की ज्वैलरी दुकान में हुई 34 लाखों की चोरी का सफल और सौ प्रतिशत रिकवरी के साथ

Jul 21, 2026 - 18:09
23 Views
Bazpur: पूर्वांचल महासभा व पीड़ित व्यापारी ने कोतवाल नरेश चौहान और पुलिस टीम को किया सम्मानित
पूर्वांचल महासभा व पीड़ित व्यापारी ने कोतवाल नरेश चौहान और पुलिस टीम को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

​बाजपुर। गांव बाजपुर स्थित ओमकार वर्मा की ज्वैलरी दुकान में हुई 34 लाखों की चोरी का सफल और सौ प्रतिशत रिकवरी के साथ पर्दाफाश करने पर पूर्वांचल महासभा एवं दुकान स्वामी ने पुलिस टीम का भव्य नागरिक अभिनंदन किया।​कार्यक्रम के दौरान पूर्वांचल महासभा के पदाधिकारियों और पीड़ित ज्वैलर ओमकार वर्मा ने बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विक्रम धामी, एसआई धीरेंद्र परिहार सहित पूरी पुलिस टीम को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।​पूर्वांचल महासभा के प्रतिनिधियों ने कोतवाल नरेश चौहान की कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने जिस तत्परता और पेशेवर अंदाज से महज कुछ ही समय में चोरी का न केवल खुलासा किया, बल्कि सौ -प्रतिशत माल की बरामदगी भी सुनिश्चित की, वह काबिले तारीफ है। इससे स्थानीय व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

​वहीं पीड़ित ज्वैलर ओमकार वर्मा ने भी पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के लिए कोतवाल नरेश चौहान एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।​इस अवसर पर पूर्वांचल महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से राजेन्द्र पांडेय, शीतला प्रसाद,राजाराम तिवारी, किशोरी लाल, जानू शुक्ला, प्रवीण गुप्ता आदि शामिल थे।

Also Read- Jairam Ramesh Statement: 240 सीट आने के बाद उन्हें लगा निष्पक्ष चुनाव से बहुमत नहीं मिलेगा, जयराम रमेश का बीजेपी पर तीखा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow