बाजपुर: नगर पालिका कर्मचारी आंदोलन तेज, नियमितीकरण की मांग को लेकर पुतला दहन
नगर पालिका में नियमितीकरण की मांग को लेकर सीताराम तिवारी की भूख हड़ताल 12 वें दिन भी जारी कलम बंद एवं सफाई
बाजपुरl नगर पालिका में नियमितीकरण की मांग को लेकर सीताराम तिवारी की भूख हड़ताल 12 वें दिन भी जारी कलम बंद एवं सफाई कर्मचारियों ने नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य पर लगाया सुध न लेने का आरोप नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए भगत सिंह चौक पर उनका पुतला फूँका l सफाई कर्मचारियों ने कहा कि सरकार हमारी चाय जमगों को नजर अंदाज कर रही है 12 दिन से कलम बंद हड़ताल चल रही है और एक व्यक्ति सीताराम तिवारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं जिनकी हालत बिगड़ती जा रही है लेकिन कोई भी उच्च अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा मात्र एक बार एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा पहुंची थी उसके बाद किसी ने भी आकर कोई शुद्ध नहीं ली का के कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों में सरकार के प्रति एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के प्रति भारी आक्रोश जताया lइस मौके पर सुरेश कुमार लालाजी.सुरेश कुमार मिल्ले.मुकेश कुमार.उमेश कुमार.विनोद कुमार.बंटी कुमार.राजेश कुमार.कुंदन.रिंकू वाल्मीकि आदि थे i
राज्य सरकार किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही: अनिल बाल्मीकि
बाजपुर l उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल बाल्मीकि ने कहा सरकार के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं उनके मंत्रियों से भी वार्ता हो चुकी है लेकिन सफाई कर्मचारी एवं पालिका कर्मियों का अभी तक कोई निस्तारण नहीं किया गया l 12 दिन से हड़ताल चल रही है और सीताराम तिवारी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं लेकिन अभी तक किसी उच्च अधिकारी ने आकर उनसे वार्ता नहीं कीl इसके साथ ही सांसद अजय भट्ट उन्होंने भी धरना स्थल पर आकर आंदोलन कार्यों से वार्ता करना उचित नहीं समझा उन्होंने कहा हम किसी पार्टी वेस को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं यहां पर इन लोगों की जायज मांगों को सरकार को पूरा करना उनका कर्तव्य है लेकिन सरकार किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही हैl इन लोगों का नियमितीकरण नहीं करना सरकार की बड़ी भूल होगी यह आंदोलन अब उग्र होने जा रहा है जिसका अंजाम क्या होगा यह सफाई कर्मचारियों को भी नहीं पता है l
Also Read- Bazpur: पगड़ी की बैअदबी एवं मारपीट को लेकर कोतवाल को दी तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग
What's Your Reaction?




