Sambhal: भीम आर्मी के 11वें स्थापना दिवस पर पैदल मार्च, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे नेता

भीम आर्मी के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर सम्भल में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर संगठन का स्थापना दिवस

By INA News Desk
Jul 21, 2026 - 16:14  · Updated: Jul 21, 2026 - 18:10
34 Views
Sambhal: भीम आर्मी के 11वें स्थापना दिवस पर पैदल मार्च, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे नेता

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: भीम आर्मी के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर सम्भल में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर संगठन का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद अंबेडकर पार्क, सोतीपुरा से बल्ला की पुलिया, एजंटी चौराहा, आर्य समाज रोड और चंदौसी चौराहा होते हुए कार्यकर्ता जिला कार्यालय लाडम सराय पहुंचे। यहां केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया और मिठाई वितरित की गई।

पूर्व मंडल महासचिव सुधीर कुमार ने कहा कि भीम आर्मी का गठन 11 वर्ष पहले दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के उद्देश्य से किया गया था। उनका दावा रहा कि संगठन लगातार सड़क पर उतरकर पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम कर रहा है। इस दौरान सुधीर कुमार ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बलपूर्वक दबाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, नीट परीक्षा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर भी सवाल उठाए तथा उनके इस्तीफे की मांग दोहराई। साथ ही कहा कि वह फिर से जंतर-मंतर जाकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। सुधीर कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि संसद में जनता के मुद्दों पर पर्याप्त आवाज नहीं उठाई जा रही है और विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। भीम आर्मी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Also Read- Kavita Kaushik on Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़कीं कविता कौशिक, दिल्ली पुलिस से की खास अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow