Saharanpur: कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर मेरठ में उच्चस्तरीय समीक्षा, मुख्य सचिव व डीजीपी ने दिए आवश्यक निर्देश

मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था

Jul 21, 2026 - 11:23
21 Views
Saharanpur: कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर मेरठ में उच्चस्तरीय समीक्षा, मुख्य सचिव व डीजीपी ने दिए आवश्यक निर्देश
कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर मेरठ में उच्चस्तरीय समीक्षा, मुख्य सचिव व डीजीपी ने दिए आवश्यक निर्देश

सहारनपुर: मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा हेतु आयुक्त सभागार, मेरठ में उच्चस्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, भानु भास्कर, मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल डॉ. रूपेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर  अभिषेक सिंह सहित विभिन्न जनपदों के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीयो तथा उत्तराखंड, दिल्ली एवं हरियाणा राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा सहारनपुर परिक्षेत्र में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण में कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष पुलिस व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय संबंधी व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।

समीक्षा के दौरान पूर्व वर्षों में घटित घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने, संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, त्वरित पुलिस कार्यवाही एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने हेतु किए गए प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखने, फेक न्यूज एवं भ्रामक अथवा नकारात्मक नैरेटिव प्रसारित करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त उत्तराखंड, हरियाणा एवं दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अंतर्राज्यीय समन्वय, सूचना आदान-प्रदान, संयुक्त कार्यवाही तथा निर्बाध एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा संचालन हेतु आवश्यक समन्वयात्मक बिंदुओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

Also Click : Viksit Bharat 2047: लखनऊ में राष्ट्रीय चिंतन शिविर संपन्न, रक्षा खडसे ने युवाओं से किया देश निर्माण में योगदान का आह्वान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow