Saharanpur: नकुड़ तहसील दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश 

मंडलायुक्त डॉक्टर रुपेश कुमार, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शनिवार को

By INA News Desk
Jul 19, 2026 - 00:42
49 Views
Saharanpur: नकुड़ तहसील दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश 
नकुड़ तहसील दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश 
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर: मंडलायुक्त डॉक्टर रुपेश कुमार, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शनिवार को तहसील नकुड़ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर आमजन की शिकायतें सुनीं।अधिकारियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्रार्थना-पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय निरीक्षण कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाए। भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, पेंशन, आवास सहित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों में विभागीय समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई करने तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब न बरतने के निर्देश भी दिए।

Also Read- यूवको ने सैलून की दुकान से बाहर बुलाकर जमकर की मारपीट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement